Latest

घर पर रहकर कम करना है वजन तो बड़े काम की हैं ये 7 एक्सरसाइज, रोज बस 30 मिनट करके पिघला सकते हैं शरीर की चर्बी

ghar par weight loss ke liye exercise

Easy weight Loss Exercise In Hindi: हमने हमेशा हेल्थ एक्सपर्ट्स और डॉक्टरों से यह सुना है कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए नियमित एक्सरसाइज बेहद जरूरी है। व्यस्त शेड्यूल के बावजूद रोज़ाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करना न केवल शरीर को फिट रखता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी सुधारता है। खासतौर पर, जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट का कॉम्बिनेशन एक स्थायी और प्रभावी समाधान है।

अक्सर लोग मानते हैं कि एक्सरसाइज का मतलब केवल जिम जाना या भारी उपकरणों का इस्तेमाल करना है, लेकिन यह सही नहीं है। कुछ सरल और सुविधाजनक एक्सरसाइज ऐसी भी हैं, जिन्हें आप घर पर आसानी से कर सकते हैं और बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। आइए, ऐसी कुछ प्रभावी एक्सरसाइज पर चर्चा करते हैं।

घर पर वेट लॉस के लिए सबसे आसान एक्सरसाइज – Easy weight Loss Exercise At Home In Hindi

पैदल चलना (Walking)

वजन घटाने और फिट रहने के लिए सबसे सरल और प्रभावी तरीकों में से एक है। नियमित रूप से पैदल चलने से चर्बी कम होती है, मेटाबॉलिज्म तेज होता है, हृदय स्वास्थ्य बेहतर बनता है और स्ट्रेस भी कम होता है। यह जोड़ों और मांसपेशियों के लिए भी सुरक्षित है। शुरुआत में 20-30 मिनट तेज गति से चलें और धीरे-धीरे इसे 10,000 कदम प्रतिदिन तक बढ़ाएं। सुबह या शाम के समय चलना सबसे फायदेमंद माना जाता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, रोज 30 मिनट वॉक करने से 150-200 कैलोरी बर्न होती है, जो वजन घटाने में मदद करती है।

जंपिंग जैक्स (Jumping Jacks)

एक हाई-एनर्जी एक्सरसाइज है, जो पूरे शरीर को एक्टिव करती है। यह न केवल कैलोरी बर्न करती है, बल्कि शरीर को फ्लेक्सिबल बनाती है और मांसपेशियों की टोनिंग व स्ट्रैमिना बढ़ाने में मदद करती है। इसे करने के लिए सीधे खड़े होकर पैरों को कूदते हुए फैलाएं और हाथों को सिर के ऊपर लाएं। रोजाना 10-15 मिनट इसे करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग की मानें तो 30 मिनट जंपिंग जैक्स करने से आसानी से 200-300 कैलोरी बर्न हो सकती हैं।

Easy Weight Loss Exercises At Home
Easy Weight Loss Exercises

बर्पीज़ (Burpees)

यह ए फुल-बॉडी वर्कआउट है, जो हार्ट रेट बढ़ाकर तेजी से कैलोरी बर्न करता है। यह छाती, पैरों और कोर मांसपेशियों को मजबूत बनाने में कारगर है। शुरुआत में 30 सेकंड में 10 बर्पीज करें, 30 सेकंड आराम करें और इसे 3-4 बार दोहराएं। धीरे-धीरे अपनी स्पीड बढ़ाएं। जर्नल ऑफ स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग रिसर्च के अनुसार, बर्पीज जैसे हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज से 30 मिनट में लगभग 300-400 कैलोरी बर्न की जा सकती हैं।

प्लैंक (Plank)

यह कोर मसल्स को मजबूत करने के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। यह पेट की चर्बी कम करने और रीढ़ व कमर को मजबूत बनाने में मदद करती है। शुरुआत में 20-30 सेकंड प्लैंक करें और धीरे-धीरे इसे 1-2 मिनट तक बढ़ाएं। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एक्सरसाइज साइंस की मानें तो प्लैंक एक्सरसाइज पेट की मांसपेशियों को एक्टिव और टोन करती है, जो शरीर की चर्बी पिघलाने में मदद करती हैं।

माउंटेन क्लाइंबर्स (Mountain Climbers)

एक कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज है, जो शरीर के सभी हिस्सों को पर काम करती है। यह तेजी से कैलोरी बर्न करती है, मांसपेशियों को टोन करती है और शरीर की सहनशक्ति व कोर्डिनेशन बढ़ाने में मदद करती है। शुरुआत में 20-30 सेकंड तक करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। एसीई फिटनेस ऑर्गेनाइजेशन की मानें तो इस एक्सरसाइज की मदद से हर मिनट लगभग 10-12 कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

स्क्वैट्स (Squats)

शरीर के निचले हिस्से को मजबूत करने के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। यह जांघ, हिप्स और ग्लूट्स की मांसपेशियों को टोन करती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में सहायक है। इसकी शुरुआत करने के लिए पैरों को कंधे की चौड़ाई के समान रखें, घुटनों को मोड़ते हुए धीरे-धीरे नीचे बैठें। 10-15 रिपीटेशन के साथ 2-3 सेट करें। नेशनल स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग एसोसिएशन की मानें तो स्क्वैट्स करके 15-20 मिनट में लगभग 100-150 कैलोरी बर्न की जा सकती हैं।

बरतें ये जरूरी सावधानी

इन एक्सरसाइज को करने के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आपको नियमित 8-10 गिलास पानी जरूर पीना है। गर्मियों में यह मात्रा और भी अधिक बढ़ सकती है। क्योंकि एक्सरसाइज के दौरान और बाद में शरीर को पानी की जरूरत होती है। एक्सरसाइज के साथ हेल्दी डाइट भी फॉलो करें, क्योंकि संतुलित आहार के बिना एक्सरसाइज का पूरा लाभ नहीं मिलता। किसी भी एक्सरसाइज से पहले 5-10 मिनट का वार्म-अप करें और नियमित इनका अभ्यास करें।

Read More About Exercise And Fitness

Image Source: Istock

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसे किसी पेशेवर चिकित्सक की सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है। लेख की सटीकता और वास्तविकता को सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन PoshanKey.com इसकी नैतिक जिम्मेदार नहीं लेता है। स्वास्थ्य, डाइट, लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज से जुड़ी किसी भी टिप्स या सलाह को फॉलो करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बच्चों के लिए क्यों जरूरी HPV वैक्सीन? HMPV को पीछे छोड़ इस वायरस ने बढ़ाई दुनिया में टेंशन 10 प्वाइंट्स में समझें HMPV Virus क्या है?